नवाबगंज: बाराबंकी में भाजपा महिला मोर्चा के सांसद के आवास पर प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद ने दी प्रतिक्रिया
बाराबंकी में सांसद आवास के पास भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने रविवार करीब 6 बजे कहा कि कांग्रेस हमेशा महिला आरक्षण के पक्ष में रही है।पुनिया ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ नहीं है और हमेशा महिलाओं को आरक्षण देने की बात करती है।