संडीला: बेनीगंज थाना क्षेत्र के हासबरौली गांव में पैतृक जमीन को लेकर विवाद, पुलिस ने की शांति भंग की कार्रवाई
Sandila, Hardoi | Apr 20, 2026 बेनीगंज थाना क्षेत्र के हासबरौली गांव में पैतृक जमीन को लेकर विवाद के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों पर शांति भंग की कार्यवाई की है। पीड़ित नंदकिशोर के अनुसार, उनकी पुश्तैनी जमीन पर दीवार बनाई जा रही थी। इसी दौरान गांव के अशोक, लवकुश और रामतीर्थ सहित कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंचे। शुरुआती बहस जल्द ही गाली-गलौज और धमकी में बदल गई।