बरौनी: प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 साल पूरे, भाजपा ने चलाया 'सेवा संकल्प अभियान'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 साल पूरे होने पर भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान चलाया है। सोमवार को बीहट नगर मंडल भाजपा ने सिमरिया घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें राज्यसभा सांसद धर्मशील गुप्ता भी मौजूद थीं।