Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

DM-SP के निर्देशानुसार छिवरामऊ तहसील के सभी थानों में सुनी गयीं जनसमस्याएं #cmyogi #dgpup #tennewson

MORE NEWS

जुलाई से पहले स्कूल वाहन दुरुस्त करें, सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई : एआरटीओ 

शाहजहांपुर। आगामी जुलाई माह से विद्यालयों के पुनः खुलने के मद्देनजर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह ने सभी विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के नाम पंजीकृत अथवा अनुबंधित सभी वाहनों के फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, बीमा तथा परमिट सहित आवश्यक अभिलेखों की वैधता की जांच कर ली जाए। जिन वाहनों के दस्तावेजों की अवधि समाप्त हो चुकी है उनका नवीनीकरण कराकर ही संचालन किया जाए।इसके अलावा स्कूल वाहनों में लगे अग्निशामक यंत्रों की कार्यशीलता एवं वैधता भी सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान किसी वाहन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी या आवश्यक दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी विद्यालय निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें।

जुलाई से पहले स्कूल वाहन दुरुस्त करें, सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई : एआरटीओ शाहजहांपुर। आगामी जुलाई माह से विद्यालयों के पुनः खुलने के मद्देनजर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह ने सभी विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के नाम पंजीकृत अथवा अनुबंधित सभी वाहनों के फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, बीमा तथा परमिट सहित आवश्यक अभिलेखों की वैधता की जांच कर ली जाए। जिन वाहनों के दस्तावेजों की अवधि समाप्त हो चुकी है उनका नवीनीकरण कराकर ही संचालन किया जाए।इसके अलावा स्कूल वाहनों में लगे अग्निशामक यंत्रों की कार्यशीलता एवं वैधता भी सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान किसी वाहन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी या आवश्यक दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी विद्यालय निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 25, 2026

सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर सालों से चल रहे दो बेसमेंट संचालित रेस्टोरेंट सील

शाहजहांपुर। लखनऊ हादसे के बाद चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत प्रशासन ने गुरुवार को दो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग और विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान सालों से चल रहे दुर्गा होटल के बेसमेंट में संचालित हंगरी प्वाइंट तथा सिविल पुलिस लाइन के पास स्थित ट्रीट रेस्टोरेंट की जांच की। जांच में दोनों प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों से संबंधित कमियां पाई गईं। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर दोनों को सील कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत ने बताया कि जनपद में होटल, रेस्टोरेंट और कोचिंग संस्थानों की जांच लगातार जारी है। जिन प्रतिष्ठानों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं मिलेगा, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संचालकों को अग्निशमन उपकरणों को कार्यशील रखने तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर सालों से चल रहे दो बेसमेंट संचालित रेस्टोरेंट सील शाहजहांपुर। लखनऊ हादसे के बाद चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत प्रशासन ने गुरुवार को दो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग और विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान सालों से चल रहे दुर्गा होटल के बेसमेंट में संचालित हंगरी प्वाइंट तथा सिविल पुलिस लाइन के पास स्थित ट्रीट रेस्टोरेंट की जांच की। जांच में दोनों प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों से संबंधित कमियां पाई गईं। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर दोनों को सील कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत ने बताया कि जनपद में होटल, रेस्टोरेंट और कोचिंग संस्थानों की जांच लगातार जारी है। जिन प्रतिष्ठानों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं मिलेगा, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संचालकों को अग्निशमन उपकरणों को कार्यशील रखने तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 25, 2026

बाढ़ से निपटने के लिए अभी से ही प्रशासनिक अधिकारियों ने कसी कमर

=डीएम के निर्देश पर गर्रा नदी तट पर स्थापित 7 कलवर्ट-पुलियों का निरीक्षण

शाहजहांपुर।डीएम के निर्देशानुसार एडीएम वित्त अरविन्द कुमार के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता सुनील कुमार भास्कर, सहायक अभियंता सतपाल सिंह सिंचाई विभाग, शारदा खण्ड तथा राजस्व टीम के साथ मौजमपुर कैनाल से नगरिया मोड़ तक स्थापित 7 छोटी-बड़ी कलवर्ट-पुलियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर मार्गों के उच्चीकरण कार्य का भी अवलोकन किया गया। डीएम ने निर्देश दिये हैं कि गर्रा नदी में बाढ़ का पानी आने के कारण तहसील सदर अन्तर्गत राई खेड़ा गाँव से नगरिया मोड़ तक गर्रा नदी के तट पर स्थापित 7 कलवर्ट-पुलियों पर लोहे के फ्लैप गेट अथवा रेगुलेटर लगाये जाने हेतु शीघ्र अध्ययन कर लिया जाए। इस क्रम में जनपद बरेली के नलकूप खण्ड वर्कशाप से भी सहायक अभियंता द्वारा कलवर्ट का निरीक्षण किया गया है। उक्त निरीक्षण एवं अध्ययन के आधार पर शीघ्र प्रस्ताव तैयार करके शासन को प्रस्तुत किया जायेगा, जिससे बाढ़ के दौरान नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से प्रभावी रूप से निजात पाई जा सके।जनपद में गर्रा, खन्नौत जैसी प्रमुख नदियों से प्रतिवर्ष बाढ़ का खतरा बना रहता है। तहसील सदर क्षेत्र में गर्रा नदी के किनारे स्थित कलवर्ट-पुलियाँ बाढ़ के समय नदी का पानी आबादी क्षेत्रों में घुसने का माध्यम बन जाती हैं। फ्लैप गेट, रेगुलेटर लगाने से बाढ़ के दौरान जलभराव नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

बाढ़ से निपटने के लिए अभी से ही प्रशासनिक अधिकारियों ने कसी कमर =डीएम के निर्देश पर गर्रा नदी तट पर स्थापित 7 कलवर्ट-पुलियों का निरीक्षण शाहजहांपुर।डीएम के निर्देशानुसार एडीएम वित्त अरविन्द कुमार के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता सुनील कुमार भास्कर, सहायक अभियंता सतपाल सिंह सिंचाई विभाग, शारदा खण्ड तथा राजस्व टीम के साथ मौजमपुर कैनाल से नगरिया मोड़ तक स्थापित 7 छोटी-बड़ी कलवर्ट-पुलियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर मार्गों के उच्चीकरण कार्य का भी अवलोकन किया गया। डीएम ने निर्देश दिये हैं कि गर्रा नदी में बाढ़ का पानी आने के कारण तहसील सदर अन्तर्गत राई खेड़ा गाँव से नगरिया मोड़ तक गर्रा नदी के तट पर स्थापित 7 कलवर्ट-पुलियों पर लोहे के फ्लैप गेट अथवा रेगुलेटर लगाये जाने हेतु शीघ्र अध्ययन कर लिया जाए। इस क्रम में जनपद बरेली के नलकूप खण्ड वर्कशाप से भी सहायक अभियंता द्वारा कलवर्ट का निरीक्षण किया गया है। उक्त निरीक्षण एवं अध्ययन के आधार पर शीघ्र प्रस्ताव तैयार करके शासन को प्रस्तुत किया जायेगा, जिससे बाढ़ के दौरान नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से प्रभावी रूप से निजात पाई जा सके।जनपद में गर्रा, खन्नौत जैसी प्रमुख नदियों से प्रतिवर्ष बाढ़ का खतरा बना रहता है। तहसील सदर क्षेत्र में गर्रा नदी के किनारे स्थित कलवर्ट-पुलियाँ बाढ़ के समय नदी का पानी आबादी क्षेत्रों में घुसने का माध्यम बन जाती हैं। फ्लैप गेट, रेगुलेटर लगाने से बाढ़ के दौरान जलभराव नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 25, 2026