जमुई: सदर अस्पताल की दो मंजिला छत के रेलिंग पर फंसा कुत्ते का बच्चा, सफाई कर्मी ने कड़ी मेहनत के बाद सुरक्षित निकाला
Jamui, Jamui | Jan 12, 2025 सदर अस्पताल में एक चौकाने वाला मामला रविवार की दोपहर बाद 3:00 बजे सदर अस्पताल में देखने को मिला है। यहां एक कुत्ता का बच्चा सदर अस्पताल के दो मंजिला छत पर चढ़कर छत के रेलिंग में जाकर फंस गया, लेकिन किसी की नजर कुत्ता के बच्चे पर नहीं पड़ी। उंसके बाद सफाई कर्मी के द्वारा कड़ी मोशक्कत के बाद उक्त फंसे हुए कुत्ते के बच्चे को सुरक्षित निकाला गया।