जमुई: बीपीएस परीक्षा रद्द करने को लेकर पप्पू यादव समर्थकों ने कचहरी चौक पर 30 मिनट किया सड़क जाम, लोग परेशान दिखे
Jamui, Jamui | Jan 12, 2025 बीपीएस परीक्षा रद्द करने को लेकर पूर्णिया सांसद सह- जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के आह्वान पर 12 जनवरी को बिहार में बंदी का ऐलान किया गया था। जिसको लेकर रविवार की दोपहर 1 बजे पप्पू यादव के समर्थको ने शहर के कचहरी चौक को 30 मिनट तक जाम कर दिया। जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।