जमुई: NIC कक्ष में DM ने बैठक कर राष्ट्रीय उच्च पथ 333 बरियारपुर से जमुई से देवघर तक की स्वीकृति मिलने की दी जानकारी
Jamui, Jamui | Jan 11, 2025 NIC कक्ष में शनिवार की दोपहर बाद 3:00 बजे DM अभिलाषा शर्मा ने बैठक कर बताया कि भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय उच्च पथ 333 मुंगेर जिला के बरियारपुर से जमुई जिला के लक्ष्मीपुर, मलयपुर, गिद्धौर, झाझा, सोनो तथा चकाई होते हुए देवघर तक सड़क निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसका आलेखन राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्रालय के द्वारा तैयार किया गया है।