जमुई: बीपीएससी पेपर लीक मामले में बिहार बंदी के दौरान युवाओं ने कचहरी चौक पर किया सड़क जाम, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
Jamui, Jamui | Jan 12, 2025 BPSC परीक्षा में पेपर लीक मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर बिहार बंदी के दौरान पूर्व युवा नेता अजीत यादव के नेतृत्व में युवाओं ने रविवार को दिन के 11:00 बजे कचहरी चौक को जाम कर दिया। इस दौरान युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पटना में छात्रों पर लाठी चार्ज करने, ठंड के दिनों में पानी से भिगाने को लेकर आक्रोश जताया।