जमुई: सहूर पुतेरिया गांव के बहियार में बदमाशों ने धान से भरे पुंज में लगाई आग, एक लाख रुपए का हुआ नुकसान
Jamui, Jamui | Mar 9, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के सहूर पुतेरिया गांव के बहियार में धान से भरे पुंज में बदमाशों ने शुक्रवार की देर रात आग लगा दी। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह पीड़ित नीरज कुमार सिंह को हुई, तब तक पूरा पुंज जलकर राख हो गया था। पीड़ित ने टाउन थाना में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।