जमुई: महाशिवरात्रि के अवसर पर जमुई जिले प्रखंड क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी
Jamui, Jamui | Mar 9, 2024 महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धा एवं उल्लास के साथ शिवभक्त उपवास रखते हुये शिवालयों में पहुंचकर पूजा अर्चना की और ओम नमः शिवाय का जाप किया। नगर क्षेत्र स्थित शिव बाजार,पिपराडीह,पुरानी बाजार,रेलवे काॅलौनी,यक्षराज स्थान,बसस्टैंड सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों में श्रद्धालु ने पुजा किया।