बीना: वीर सावरकर वार्ड में फायरिंग, गोली लगने से 29 वर्षीय युवक घायल, सागर ज़िला अस्पताल भेजा गया
Bina, Sagar | Jun 8, 2025 29 वर्षीय अजय पिता जय हिंद यादव निवासी वीर सावरकर वार्ड की बहन की शादी गंज बासौदा में हुई थी और दहेज प्रथा का कोर्ट में केश चल रहा था। घायल युवक का कहना है कि रविवार करीब 1:00 राजीनामा के लिए गज बासौदा से बहन का पति समेत चार लोग आए थे और राजीनामा को लेकर बांधकर मारपीट की और फायर कर दिया। गोली लगने से युवक घायल हो गया जिसको सागर रेफर किया गया है।