बीना: किर्वदारा ग्राम में तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत व दो सगी बहनें हुई घायल
Bina, Sagar | Jun 8, 2025 बाइक चालक महेश निवासी कानपुर जो दोनों साली सोनिया एवं मोना निवासी ग्वालियर को लेकर ग्राम बेरखेड़ी से मोटरसाइकिल से बिना आ रहे थे। तभी रविवार करीब 2:00 बजे कुरवाई रोड ग्राम किर्रावदा में सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी, टक्कर में बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक सवार बहने गंभीर रूप से घायल हो गई।