बीना: नानक वार्ड में पानी की नई टंकी में लीकेज की शिकायत, पार्षद ने उठाए सवाल, अधिकारी बोले- टेस्टिंग जारी
Bina, Sagar | Jun 7, 2025 बीना नगर पालिका क्षेत्र के नानक वार्ड में अमृत योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। टंकी की टेस्टिंग के दौरान लीकेज आने से नानक बाढ़ पार्षद बी डी रजक ने शिकायत कर गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। जानकारी अनुसार करोड़ों रुपए की लागत से नगर पालिका क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाई जा रही है। वही कई टंकियां का भी निर्माण हो रहा है।