बीना: ग्राम नौगांव में गणेश नदी पर अवैध खनन, शिकायतकर्ता की ज़मीन पर भी ठेकेदार ने खोदी मिट्टी
Bina, Sagar | Jun 8, 2025 ग्राम पंचायत नौगांव में गणेश नदी में अवैध रूप से मिट्टी खुदाई की जा रही थी और मिट्टी को डंपरों से रेलवे लाइन के पास डाला जा रहा था। अवैध खुदाई को लेकर शिकायतकर्ता हरि सिंह ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर अनुराग जैन की शिकायत कर कार्रवाई की मांग थी। जिसके बाद ठेकेदार ने शिकायतकर्ता की निजी भूमि से मिट्टी खोदकर चोरी कर ली। एसडीएम ने कार्रवाई की बात कही है।