गम्हरिया: साथ जाने से इनकार करने पर प्रेमी ने विवाहिता पर चाकू से हमला किया, इलाज के दौरान मौत
गम्हरिया थाना क्षेत्र के रुपौली गांव में प्रेम संबंध को लेकर विवाहिता की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतका 35 वर्षीय भाग्यमणि देवी थी, जो दो बच्चों की मां थी। आरोप है कि प्रेमी भावेश कुमार ने महिला को साथ चलने के लिए कहा। इनकार करने पर उसने चाकू से कई वार कर दिए। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है।