लोहरदगा: मन्हे पाट सही अन्य ग्रामीणों ने उपायुक्त को दिया आवेदन, ठीकेदार द्वारा सड़क को अधुरा छोड़े जाने से हो रही परेशानी
प्रधानमंत्री सड़क योजना से सही घाटी से मन्हेपाट सिसकारी कोना डीपा तक निर्माण कार्य के ठीकेदार द्वारा सड़क को अधुरा छोड़े जाने के खिलाफ मन्हे पाट, चांडी, हुडमुड़, गणेशपुर, तुईमू पाट आदि गांवों के ग्रामीण मंगलवार को उपायुक्त से मिलने लोहरदगा समाहरणालय पहुंचे थे। ग्रामीणों ने उपायुक्त को एक हस्ताक्षर युक्त आवेद दिया है।