लोहरदगा: किस्को मोड़ स्थित रेलवे फाटक के समीप पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का शव किया बरामद
सदर थाना क्षेत्र के किस्को मोड़ स्थित रेलवे फाटक के समीप से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच व अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि सुबह जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो पुराना लोहरदगा किस्को पथ पर स्थित रेलवे ट्रेक के समीप शव देखकर सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई।