लोहरदगा: किसको मोड़ रेलवे ट्रैक के समीप मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पिता ने सदर अस्पताल पहुंचकर की पहचान
पोस्टमार्टम के उपरांत शव की पहचान नही होने के कारण पुलिस शव को शीतगृह भेजने वाली थी इसी बीच मामले की जानकारी होने पर अधेड़ के पिता और भाभी ने शव की शिनाख्त करते हुए, हत्या की आशंका जाहिर की है।मृतक अधेड़ की पहचान बगड़ू थाना क्षेत्र के नीचे बगड़ू निवासी महतराम उरांव के 45 वर्षीय पुत्र सहदेव उरांव उर्फ लेडे उरांव के रूप में हुई है।