लोहरदगा: सिकल सेल एनीमिया को लेकर सदर अस्पताल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के हुआ आयोजन
लोहरदगा जिले में सिकल सेल एनीमिया जागरूकता को लेकर लोहरदगा सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो और आईटीडीए निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर सिकल सेल एनीमिया की जानकारी साझा की गई। जिले में 19 जून से सिकल सेल एनीमिया को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमे जीरो से लेकर 40 वर्ष तक लोगो की जांच निशुल्क की जाएगी।