लोहरदगा: कुडू और भंडरा थाना क्षेत्र के की इलाकों में पहुँचा जंगली हाथियों का झुंड, लोगों में दहशत
लोहरदगा जिले के कुड़ू और भंडरा थाना क्षेत्र के कई इलाकों में जंगली हाथियों झुंड देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में करीब 17 से 20 की संख्या में हाथियों के झुंड को देखा जा रहा है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों के झुंड को खदेड़ने में जुटी हुई है। क्षेत्र में हाथियों के झुंड होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है लोग डर से रात में गांव की रखवाली कर रहे हैं।