मांगरौल: मांगरोल में गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत
Mangrol, Baran | Jun 27, 2025 मांगरोल कस्बे में शुक्रवार शाम 4:00 बजे करीब गाजे बाजे के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रथ यात्रा शहर के कई मार्गो से होकर गुजरी जहां विभिन्न संगठनों की ओर से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आसपास के गांवों के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में रथ यात्रा देखने के लिए पहुंचे।