बीकानेर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट!
बीकानेर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व IPS मदन गोपाल मेघवाल के साथ कांग्रेस टिकट नहीं मिलने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता मोहित अरोड़ा और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।