अल्बर्ट एक्का (जारी): स्कूटी में घुसा नाग सांप, काफी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर
जारी प्रखंड क्षेत्र के गोबिन्दपुर गांव में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक स्कूटी में अचानक नाग सांप घुस गया। स्कूटी के अंदर सांप दिखाई देने के बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांप स्कूटी के अंदर किसी हिस्से में जाकर छिप गया। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया।