सिवनी: NH-44 पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार
Seoni, Seoni | Aug 12, 2026 नेशनल हाईवे-44 पर कार से चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले दो युवकों को बंडोल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश उर्फ दुर्गेश विसेन (25) और निखिल उर्फ कृष्णकुमार कौशिक (24), निवासी मानेगांव-बारापत्थर के रूप में हुई है।