कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के आरोप में पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को मुखबिर की सूचना पर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के आरोप में दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, इसके बाद विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए, पुलिस ने दोनों अभियुक्त सत्यसेन उर्फ सत्य और दूसरा पवन साहनी को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया।