चास: बिजुलिया में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल, एसपी से कार्रवाई की मांग
Chas, Bokaro | Jun 16, 2026 बोकारो जिले के चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की बिजुलिया पंचायत में अवैध शराब के कारोबार से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूटा। बिजुलिया आजीविका महिला ग्राम संगठन के बैनर तले बड़ी संख्या में ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत में खुलेआम अवैध शराब बनाई और बेची जा रही है, जिससे नशाखोरी बढ़ी है और सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है।