मझगवां: सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
सतना। चित्रकूट में स्थित सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के हॉस्टल में बुधवार की सुबह एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे सद्गुरु प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाया गया। जानकारी के अनुसार विजन टेक्नीशियन की छात्रा कीर्ति तिवारी ने हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।