कोटवा: कोटवा के बीडीओ ने गुरुवार को मई माह से शुरू होने वाले जनगणना कार्य के लिए प्रशिक्षण स्थल का किया निरीक्षण
कोटवा में मई माह से शुरू होने वाले जनगणना कार्य के लिए प्रगणकों के प्रशिक्षण स्थल का गुरुवार चार बजे बीडीओ ने निरीक्षण किया। बीडीओ चिरंजीवी पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण शत प्रतिशत सफल होगा। प्रशिक्षण 13 अप्रैल से 24 अप्रैल तक अनूठा हाई स्कूल में होगा। प्रत्येक शिफ्ट में 50-50 प्रगणक हिस्सा लेंगे। प्रसानिक स्तर पर पूरी तैयारी की जा रही है ताकि कोई कमी न रहे।