रफीगंज: रफीगंज थाना क्षेत्र के गेवल बिगहा गांव में मारपीट के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
रफीगंज थाना क्षेत्र के गेवाल बिगहा गांव में दर्ज मारपीट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कांड संख्या 145/26 से संबंधित मामले में पुलिस ने रोहित कुमार एवं नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों पर मारपीट करने का आरोप है। गुरुवार संध्या 5 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने इसकी सूचना दी।