पथरिया: पथरिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, 621 जोड़े बंधे शादी के बंधन में, राज्यमंत्री लखन पटेल ने दी शुभकामनाएं
Patharia, Damoh | May 12, 2025 पथरिया में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया, सोमवार सुबह से ही कृषि उपज मंडी पथरिया में आयोजन में शामिल होने वर बधू पक्ष के साथ हजारो की संख्या में लोग जमा हुए,पथरिया से विधायक और राज्यमंत्री लखन पटेल,राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह,रहली विधायक गोपाल भार्गव सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में यंहा 621 जोड़े विवाह बंधन में बंधे.