बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा द्वितीय अपील से संबंधित 10 मामलों की सुनवाई की गई ।
--------------------------------
17 जुलाई 2026
--------------------------------
लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में , श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी ,नालन्दा द्वारा आज 10 मामलों की सुनवाई की गई।
इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण हेतु संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आवश्यक आदेश दिए गये।
परिवादी शिवकांत सिंह द्वारा दर्ज शिकायत बिजली का पोल हटाये जाने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया।
परिवादी आशुतोष सिंह द्वारा दर्ज शिकायत शैल कुमारी देवी के नाम से जमाबंदी हटाते हुए आशुतोष सिंह के नाम से कायम करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु पुनः भूमि सुधार उप समाहर्ता, बिहारशरीफ से स्पष्ट रिपोर्ट मांगा गया।
परिवादी रवि शंकर कुमार द्वारा दर्ज शिकायत रैयती भूमि के शांतिपूर्ण कब्जा को बाधित कर विद्युत संचरण के आपत्ति से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु कार्यपालक अभियंता, संचरण अवर प्रमंडल, हरनौत से पुनः स्पष्ट रिपोर्ट मांगा गया।
परिवादी सिविल कुमार द्वारा दर्ज शिकायत बिना सूचना या अनुमति के तीन बिजली का पोल गाड़ देने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया।
परिवादी काजल कुमारी द्वारा दर्ज शिकायत साइबर थाना से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु थानाध्यक्ष साइबर, नालन्दा से स्पष्ट रिपोर्ट मांगा गया।
परिवादी राजीव रंजन द्वारा दर्ज शिकायत सहकारी गृह निर्माण समिति लिमिटेड के वसीका उपलब्ध कराने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु जिला अवर निबंधक, निबंधन कार्यालय, नालन्दा से रिपोर्ट मांगा गया।
परिवादी रणजीत प्रसाद द्वारा दर्ज शिकायत भूमि का मापी रिपोर्ट उपलब्ध कराने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता, बिहारशरीफ से रिपोर्ट मांगा गया।
परिवादी मनीष कुमार द्वारा दर्ज शिकायत नया चापाकल लगाने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल, बिहारशरीफ से रिपोर्ट मांगा गया।
परिवादी मंजू देवी द्वारा दर्ज शिकायत भूमि विवाद से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता, राजगीर से रिपोर्ट मांगा गया।
परिवादी विश्वमोहन प्रसाद द्वारा दर्ज शिकायत कार्यपालक पदा० के विरूद्ध नियमानुसार विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए सफाई एजेंसी का एकरारनामा रद्द करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, राजगीर से रिपोर्ट मांगा गया।
इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Jul 17, 2026