मौजमाबाद: दौड़सर स्टैंड पर हिट एंड रन का मामला, तेज रफ्तार पिकअप ने एक व्यक्ति को मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा
गोविंदगढ़ क्षेत्र में एक गंभीर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। दौड़सर स्टैंड से गोविंदगढ़ की ओर करीब 200 मीटर दूरी पर तेज रफ्तार कार व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घायल की पहचान महेंद्र कुमार शर्मा पुत्र नवल किशोर शर्मा के रूप में हुई है। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।