Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

बाजपुर कारोबारी से छीनी गई सोने की अंगूठी बरामद, शातिर आरोपी गिरफ्तार बाजपुर, 9 जून। कोतवाली बाजपुर पुलिस ने एक बुजुर्ग कारोबारी से ठगी कर छीनी गई सोने की अंगूठी बरामद करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार रामराज रोड निवासी 72 वर्षीय कारोबारी जयराम सिंघल ने तहरीर देकर बताया था कि 25 मई की सुबह वह कृषि मंडी परिसर में टहल रहे थे। इसी दौरान महरून रंग की स्कूटी पर सवार एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया और बातचीत करने लगा। आरोपी ने विश्वास में लेकर उनसे अंगूठी देखने के बहाने उतरवा ली और मौका मिलते ही अंगूठी झपटकर स्कूटी से फरार हो गया। मामले में 7 जून को कोतवाली बाजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर 8 जून को आरोपी विनोद कुमार शर्मा (60) निवासी बरेली, वर्तमान निवासी रामनगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से लगभग 88 हजार रुपये मूल्य की सोने की अंगूठी तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की महरून रंग की स्कूटी बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बुजुर्ग व्यक्तियों से जान-पहचान बढ़ाकर उनसे आभूषणों की ठगी या छिनैती करने का आदी है। उसके खिलाफ उत्तराखंड के विभिन्न थानों में आठ तथा उत्तर प्रदेश में दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम को मिली सफलता घटना के खुलासे में उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, एसओजी काशीपुर के हेड कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल तथा कांस्टेबल गिरीश काण्डपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Uttarakhand, India | Jun 9, 2026

MORE NEWS