पहाड़ी: गोपालगढ़ पुलिस ने 52 नशीली बोतलों के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
डीग एसपी के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत गोपालगढ़ पुलिस ने अवैध नशीली दवाइयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीली 52 प्लास्टिक बोतलें (100ml) बरामद की हैं, जिनमें नशीला पदार्थ पाया गया।आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शुक्रवार 5 बजे मिली जानकारी।