चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में 1 नवंबर को प्रथम इंटर डोजो कराटे चैंपियनशिप, चिली पेपर फैमिली रेस्टोरेंट में हुई प्रेस वार्ता
व्हाइट टाइगर गोजू-रियू कराटे एसोसिएशन की ओर से आगामी 1 नवंबर, रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, तुलसी भवन परिसर में प्रथम इंटर डोजो कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार, 27 अक्टूबर को चिली पेपर फैमिली रेस्टोरेंट में संस्था प्रमुख सेंसेई आशीष कुमार पांडेय की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।