बौंसी: कुडरो पंचायत में प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत कार्यक्रम का किया गया आयोजन, ग्रामीणों की सुनी गई समस्याएं
Bausi, Banka | Dec 23, 2024 बौंसी प्रखंड के कुडरो पंचायत में सोमवार करीब 12 बजे प्रशासन गांव की ओर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्धाटन बीपीआरओ श्यामसुंदर कुमार पंचायत के मुखिया जयशंकर उर्फ रवि मांझी सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में पंचायत के विभिन्न गांव से लोग पहुंचे, और अपनी-अपनी समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया।