बौंसी: सिरनय पोखर के पास पशुपालक के साथ चार लोगों ने की मारपीट, थाने में मामला दर्ज
Bausi, Banka | Dec 21, 2024 थाना क्षेत्र के सिरनय पोखर के समीप शनिवार करीब तीन बजे एक पशुपालक के साथ मारपीट की गयी। घटना को लेकर जख्मी पशुपालक सबलपुर निवासी सागर यादव पिता अशोक यादव ने थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव के चार लोगों के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत की है। मिरलाल यादव,संदीप कुमार, नंद केसरी यादव एवं राम लखन यादव पर आरोप लगाया गया है।