बौंसी: मंदार महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा, एसडीएम ने आईबी में पदाधिकारियों के साथ बैठक की
Bausi, Banka | Dec 23, 2024 मंदार महोत्सव की तैयारियों को लेकर एसडीएम अविनाश कुमार ने सोमवार करीब 1 बजे पदाधिकारियों के साथ मंदार स्थित आईबी में बैठक की। बैठक के दौरान बौंसी एसडीपीओ अर्चना कुमारी, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। सीएनडी हाई स्कूल से अतिक्रमण हटाने का निर्देश बौंसी सीओ कुमार रवि काे दिया। नगर पंचायत कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की।