हनुमानगढ़: जोड़किया में मारपीट कर व्यक्ति की हत्या के मामले में फरार 5000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने बापर्दा किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र के जोडकिया में मारपीट कर व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने बापर्दा गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में पुलिस पूर्व में 8 जनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी जंक्शन थाना क्षेत्र के हिरणवाली गांव का निवासी है।