खानपुर: खानपुर क्षेत्र के जरगा गाँव के तालाब में हजारों मछलियाँ मरने से गाँव में फैली दुर्गंध
खानपुर क्षेत्र के जरगा गाँव के तालाब में हजारों की संख्या में मछलियों के मरने से गाँव में दुर्गंध फैल गई गांव के ग्रामीणों ने आज रविवार को सुबह 9:30 बजे के लगभग बताया कि गाँव के मुख्य तालाब में हजारों की संख्या में मछलियों व अन्य जलीय जीवों के मरने के कारण काफी मात्रा में दुर्गंध फैल गई है। जिसके चलते ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की माँग की ।