थाना चिलकाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित वारंटी अभियुक्त अमजद पुत्र तैय्यब निवासी ग्राम दूधगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, गौकशी और चोरी समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। वह 2015 से लगातार आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है और अभ्यस्त अपराधी माना जाता है।