गोरखपुर: क्लाइमेट स्मार्ट कार्ययोजना के तहत कैंपियरगंज के बादशाहपुर गांव को चुना गया, जानकारी दी डिप्टी डायरेक्टर पंचायती राज ने
डिप्टी डायरेक्टर पंचायती राज हिमांशु शेखर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट क्लाइमेट कार्य योजना के लिए गोरखपुर के कैंपियरगंज स्थित बादशाहपुर गांव को चुना गया है। मौसम में हो रहे अभूतपूर्व परिवर्तन पर यह कार्य योजना काम करेगी। इसके लिए जल्द ही कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी।