गोरखपुर: शाहपुर थाना क्षेत्र के खरैया पोखरा में अवैध निर्माण पर नगर निगम का बुलडोजर चला
खरैया पोखरा के सुंदरीकरण में बाधक अवैध निर्माणों पर बुधवार को बुलडोजर चलेगा। नगर निगम ने 15 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए हैं जिनमें से 6 ने पक्का निर्माण कर रखा है। सोमवार को प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रोकने के साथ ही अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। अतिक्रमण न हटाने पर कार्रवाई की जाएगी।