गोरखपुर: महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में ललित कला महोत्सव का शुभारंभ
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज ,महात्मा गांधी पीजी कॉलेज एवं रामनारायण लाल कन्या इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में ललित कला महोत्सव का शुभारंभ महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मुख्य मंच से हुआ । कार्यक्रम का उद्घाटन गोरक्ष प्रांत के प्रचारक रमेश जी द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर वेद प्रकाश पांडे रहे।