गोरखपुर: सूबा बाजार में प्राइवेट बस ने बाइक को मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं
खोराबार इलाके के सूबा बाजार कस्बा में खोराबार पीएचसी के सामने गोरखपुर देवरिया मार्ग पर एक प्राइवेट बस चालक ने एक बाइक सवार को हल्का टक्कर मार दिया। बाइक सवार बाल बाल बचा। बस चालक गाड़ी को कंट्रोल करके दुर्घटना होने से बचा लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और रास्ते को जाम से खुलवाया। इस मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।