गोरखपुर: आबकारी विभाग की टीम ने राजघाट थाना क्षेत्र के अमूरतानी में कच्ची शराब के अड्डों पर की छापेमारी
आबकारी विभाग के सेक्टर 2 के निरीक्षक एसएन वर्मा और सुधीर कुमार के नेतृत्व में बुधवार की सुबह राजघाट थाना क्षेत्र के अमूरतानी में कच्ची शराब के अड्डों पर छापेमारी की गई। 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। इस संबंध में आबकारी विभाग की टीम ने तहरीर देकर राजघाट थाने पर आबकारी एक्ट के तहत एक मुकदमा भी दर्ज कराया है।