प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में 364 स्थलों पर मोहर्रम जुलूसों के लिए किए गए व्यापक इंतजाम, एसपी ने चिलबिला कर्बला में किया निरीक्षण
प्रतापगढ़ में मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। एसपी दीपक भूकर ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे भारी पुलिस बल के साथ कर्बला का निरीक्षण किया। जिले में कुल 364 जुलूस निकलने हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि जुलूस 12 फीट की ऊंचाई के मानक और परंपरा के अनुसार ही निकाले जाएंगे। सुरक्षा के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू है और हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाते हुए केवल प्