उचेहरा: सतना में बड़ा हादसा टला: सिंधु स्कूल के सामने ट्रक पलटा, लगी भीषण आग।
सतना शहर में सोमवार रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सिंधु स्कूल के सामने एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई।हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार आग की लपटें काफी तेज होने से कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल निर्मित हुआ था।