सहसवान: दहगवाँ चौराहे पर टूटी सड़क बनी तालाब, राहगीर गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर, लोक निर्माण विभाग बेखबर
दहगवाँ चौराहे के मुख्य मार्ग पर गेट पर बड़ा गड्डा व जल भराव से लोग परेशान, लोक निर्माण विभाग बेखबर, कई महीनो से सड़क बनी तालाब लोक निर्माण विभाग से सड़क को ठीक कराने के रहागीरों ने लगाई गुहार, गड्डे भरे पानी से होकर लोग निकलने को मजबूर, नहीं हो रही कोई सुनबाई, योगी सरकार के गड्ढा मुक्त अभियान को लोक निर्माण विभाग के अधिकारी लगा रहे पलीता।