शोहरतगढ़: CDO के निर्देश पर परसोहिया नानकार में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन
शुक्रवार को दोपहर 1:00 के लगभग केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए,मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर परसोहिया नानकार में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिसमें यहां पर उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है।